बेतिया. नगर परिषद के पूर्व उपसभापति सह भाजपा नेता कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता पर फेसबुक प्लेटफार्म के माध्यम से अश्लील टिप्पणी करने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रिंकी गुप्ता की शिकायत पर फेसबुक आईडी अमित श्री, पप्पू कुमार श्रीवास्तव, कश्यप अभिनव के लिंक की जांच की जा रही है.नगर के वार्ड 14 निवासी भाजपा नेता कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता ने एसपी से इसकी शिकायत की थी. उन्होंने पुलिस से बताया है कि वें नगर परिषद के कार्यवाहक सभापति रह चुके हैं. उनकी मां सुनैना देवी वार्ड पार्षद थीं. उनके आकस्मिक निधन के कारण दो-तीन महीना में उनके वार्ड का उपचुनाव होने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
