महिला से 1.30 लाख छीनने के मामले की प्राथमिकी

बरवत परसाइन निवासी विद्यानंद पांडेय की पत्नी प्रमिला देवी से अपराधी ने 1.30 लाख रुपये छीन लिया.

बेतिया. बरवत परसाइन निवासी विद्यानंद पांडेय की पत्नी प्रमिला देवी से अपराधी ने 1.30 लाख रुपये छीन लिया. इस पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला पोस्ट ऑफिस से राशि निकालकर अपने घर जा रही थी. इसी दौरान घरदान पोखरा के समीप घात लगाए एक बदमाश ने प्रमिला देवी से एक लाख 30 हजार रुपये छीन लिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बैग में रुपये के अलावा पहचान पत्र, पासबुक आदि था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >