Bettiah : दहेज हत्या मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी

स्थानीय पुलिस ने एक विवाहिता की हत्या मामले में सात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

रामनगर.

स्थानीय पुलिस ने एक विवाहिता की हत्या मामले में सात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बीरगंज नेपाल निवासी जगन्नाथ प्रसाद चौरसिया ने दहेज के लिए बेटी वीणा देवी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. छह साल पहले उसकी शादी रामनगर के पकड़ी निवासी प्रभात कुमार से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद वीणा को रुपये के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जाने लगा. 13 अगस्त 2025 को उसकी मौत गयी. कुछ दिन पूर्व जमीन खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गयी थी. आरोपितों में रामेश्वर चौरसिया, प्रभात कुमार, भीम कुमार, विमलावती देवी, रीमा देवी, अंतिमा देवी, सरिता देवी शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >