55 वर्षीय व्यक्ति की दोन नहर डूबकर मौत की आशंका, खोज जारी

थाना क्षेत्र के बरवा बंजरिया गांव के दोन नहर पुल के पास एक करीब 55 वर्षीय अधेड़ की दोन नहर में डूब गया है.

रामनगर. थाना क्षेत्र के बरवा बंजरिया गांव के दोन नहर पुल के पास एक करीब 55 वर्षीय अधेड़ की दोन नहर में डूब गया है. आधा दर्जन के आसपास गोताखोर लगातार उसकी खोज में जुटे है. मौके पर पहुंच परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. मिली जानकारी अनुसार सोनखर निवासी जगदीश भर पिता शंकरभर शाम करीब साढ़े पांच बजे गर्मी से निजात पाने के लिए दोन नहर में नहाने उतर गए थे. जहां नहर के किनारे उनके कपड़े और साइकिल पड़े हुए है. अचानक वह पानी में गिरकर डूबने लगे. पानी अधिक होने से वहां मौजूद लोगों की बचाने की तमाम कोशिश व्यर्थ हो गई. देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार उसके शव को निकालने की कोशिश जारी है. थानाध्यक्ष अनंत राम ने मौके पर जाकर वरीय पदाधिकारियों को इस बात के लिए सूचित किया. इस संबंध में सोनखर पंचायत की मुखिया रमिता देवी ने बताया बरवा बंजरिया गांव के समीप दोन नहर में डूबकर एक ग्रामीण की डूबने से मौत की आशंका है. गोताखोर लगातार खोज में जुटे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >