सिकटा. सीमा पार से एक बार फिर तस्करी जोर पकड़ लिया है. तस्कर सिंडिकेट सीमा पर हावी हो गए हैं. करीब एक साल तक बंद बॉर्डर एक बार फिर से गुलजार हो गया है. तस्करी चरम पर है. सीमा पर लाख चौकसी के बाद भी तस्कर अपने मंसूबे को सफल करने में लगे हुए हैं. इस बात का उदाहरण एसएसबी के द्वारा पकड़ा गया तीन ट्रैक्टर चाइनीज सेव है. जो पड़ोसी देश नेपाल से तस्करी कर भारत के अन्य क्षेत्रों में भेजा जा रहा था. बॉर्डर पर तमाम चौकसी के बाद भी यह ट्रैक्टर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में कैसे घुसा यह बताने से सभी परहेज कर रहे हैं. हालांकि सीमा पर तीन-तीन एजेंसी का काम कर रही है. बावजूद इसके तस्करी का तीन ट्रैक्टर सेव नेपाल से भारत में कैसे आ गया. लोगों को हैरत कर रहा है. एक तरफ राज्य की सरकार सीमा पर विशेष चौकसी की बात कर रही है. आतंकी गतिविधि को रोकने पर चर्चा हो रही है. वहीं दूसरी ओर भारी मात्रा में तस्करी कैसे हो रही है. लोग सोचने पर विवश हैं. यहां बता दें कि करीब एक साल पहले आठ करोड़ रुपए मूल्य के चाइनीज लहसुन जब्त होने के बाद एक साल तक सीमा पर तस्करी पूर्ण रूप से बंद था, जो अब बदस्तूर जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
