डीडीसी ने किया बगही बघंबरपुर के रोजगार सेवक को तलब

बैरिया प्रखंड के पंचायत राज बगही बघम्बरपुर के मुखिया की शिकायत पर रोजगार सेवक को डीडीसी सुमित कुमार ने तलब किया है.

बेतिया. बैरिया प्रखंड के पंचायत राज बगही बघम्बरपुर के मुखिया की शिकायत पर रोजगार सेवक को डीडीसी सुमित कुमार ने तलब किया है. आरोप है कि रोजगार सेवक पंचायत में चल रही योजनाओं के अभिलेख मुखिया को नहीं दिखाते. उन पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं. प्रतिशोध की भावना से मुखिया और उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन भी दिया गया है. ग्राम पंचायत राज मलाही बलुआ के मुखिया ने भी रोजगार सेवक पर मनरेगा योजना के कार्यों को गंभीरता से नहीं लेने की मौखिक शिकायत की है. दोनों पंचायतों में खेल मैदान निर्माण का कार्य अब तक अधूरा है. ढलाई के बाद से काम रुका हुआ है. यह कार्य 31 मार्च 2025 तक पूरा किया जाना था. इन शिकायतों पर डीडीसी ने रोजगार सेवक को कार्यालय में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है. समय पर उपस्थित नहीं होने पर माना जाएगा कि उनके पास अपने बचाव में कहने को कुछ नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >