दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग जख्मी

नगर के वार्ड नंबर 26 रामधाम मंदिर मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह पुराने रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये.

बगहा. नगर के वार्ड नंबर 26 रामधाम मंदिर मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह पुराने रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. देखते ही देखते बोलचाल हिंसक मारपीट में तब्दील हो गयी. जमकर हुई मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोग व परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने घायलों की प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि घायलों में रमाकांत चौधरी, चंदन कुमार, बदामी देवी, भीम तुरहा, प्रतिमा देवी, गुड्डू कुमार, रत्न चौधरी सहित आठ शामिल है. उन्होंने बताया कि घायलों के सिर, हाथ व पैर में चोट आई है. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी खतरे से बाहर हैं. लेकिन इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >