विभिन्न मामलों में 38 वारंटों का निष्पादन के साथ आठ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत दिन विभिन्न कांडों में आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत दिन विभिन्न कांडों में आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कुल 38 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने 74 हजार 500 रुपयों का जुर्माना कुल 512 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही कांड में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वही शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. एसपी ने बताया कि विगत दिन अलग-अलग स्थानों से 138 लीटर यूपी निर्मित देसी शराब तथा 82.9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >