पदस्थापन के दो और योगदान के एक सप्ताह बाद भी नवागत शिक्षा अधिकारी गण में नहीं हो सका संभागों का आवंटन

बेतिया में नवागत शिक्षा अधिकारियों के योगदान के एक सप्ताह बाद भी संभागों का आवंटन नहीं हुआ है, जिससे कार्यालय का कामकाज ठप पड़ा है और लोग परेशान हैं।

बेतिया.नया पदस्थापन के करीब दो और योगदान करने के एक सप्ताह बाद भी नवागत शिक्षा अधिकारी गण के बीच संभागों का आवंटन नहीं हो सका है.जिसके कारण बीते करीब दो सप्ताह से जिला शिक्षा कार्यालय के खाली पड़े संभागों का संचालन खानापूरी (रूटीन) के तर्ज पर हो रहा है.यहां उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा और समग्र शिक्षा अभियान संभाग की डीपीओ गार्गी कुमारी तथा स्थापना संभाग के डीपीओ कुमार अनुभव का तबादला आदेश करीब दो सप्ताह पूर्व जारी हो गया था.इसी आदेश के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिल वैभव के द्वारा बीते 06 और दीपक कुमार सिन्हा के द्वारा 07 जुलाई को ही अपना योगदान भी कर दिया गया है.बावजूद इसके योगदान के एक सप्ताह बाद ही दोनों नवागत शिक्षा अधिकारी गण के लिए संभागों का आवंटन नहीं किया जा सका है. जिसके कारण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के खाली पड़े संभागों का संचालन ठहर सा गया है. सैकड़ों संचिकाओं का निस्तारण नहीं हो पाने से संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अन्यान्य संबंधित लोग कार्यालयों से निराश होकर लौट रहे हैं. इधर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संभागों का आवंटन जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव के आलोक में जिला प्रशासन के स्तर से होता रहा है. जिला शिक्षा अधिकारी राजन कुमार के स्तर से संचिका के माध्यम से प्रस्ताव भेज दिए जाने के बाद जिला पदाधिकारी के स्तर से अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >