चालकों की सुविधा के लिए नगर में चार स्थानों पर बनेगा ई.रिक्शा चार्जिग स्टेशन : गरिमा

महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई.

बेतिया. महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के बाबत महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में चलने वाले सैकड़ों ई रिक्शा चालकों की सुविधा के लिए सघन शहरी क्षेत्र में कुल चार स्थानों पर ई.रिक्शा चार्जिग स्टेशन बनाया जाएगा. इसके लिए हरिवाटिका बस स्टैंड, हजारी, छावनी ओवरब्रिज के नीचे और रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ यानि कुल मिलाकर चार स्थानों का चयन फर्स्ट फेज में किया गया है. इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में मुख्य नालों पर से अभियान चला कार्यक्रम हटाने का भी निर्णय का प्रस्ताव सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पारित किया गया है. इसके साथ ही महापौर ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के जारी साफ सफाई व्यवस्था की समीक्षा के साथ उसमें सुधार के लिए सघन जांच का निर्णय किया गया है. वहीं संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में जारी करोड़ों के विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में योजनाओं को गति देने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक का संचालन नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने किया. वहीं बैठक की चर्चा में सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >