भितहा. शुक्रवार को आई तेज आंधी -तूफान के कारण एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्रवार को देर शाम परसौना पंचायत के जिगनहीं गांव निवासी रमजान अंसारी जो पेशे से अमीन थे. अपने घर से मुराडीह बाजार पहुंचे तब तक बहुत तेज आंधी आ गई. जिसमें वे अपनी बाइक से उतरकर एक दुकान में घुसना चाहते थे तभी अचानक दुकान के ऊपर लगा टीन का बोर्ड उखड़कर उनके सीने पर गिर गया.जिससे वे रोड पर गिर गये और वहीं दम तोड़ दिये. आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया.उनकी असामयिक निधन पर एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी, सीओ मनोरंजन शुक्ला, बीडीओ मनोज कुमार पंडित, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजय निषाद सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, गणमान्य एवं आम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
