शहर के 355 परिवारों के पक्का मकान का सपना हुआ साकार

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के कुल 355 बीपीएल परिवारों को पक्का छतदार मकान सरकारी आवास योजना की अनुदान राशि से बन गया है.

बेतिया. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपने कार्यालय कक्ष में नगर निगम क्षेत्र के 40 बीपीएल परिवार के चयनित लाभुकों को सबके लिए आवास योजना के तहत विभिन्न किश्तों का समारोह पूर्वक भुगतान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनके विगत कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के कुल 355 बीपीएल परिवारों को पक्का छतदार मकान सरकारी आवास योजना की अनुदान राशि से बन गया है. आज भी 24 परिवारों को प्रथम, 9 को तीसरा और 7 लाभुक परिवारों को चौथा अर्थात अंतिम किश्त का भुगतान मैं कर पा रही हूं. उन्होंने प्रथम किस्त पाने वालों से आगामी 31 मार्च तक में अपने अपने घरों का निर्माण पूरा कर लेने का अनुरोध किया. इस मौके पर नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह, उपनगर आयुक्त गोपाल कुमार, सिविल इंजीनियर शाजिद सगीर, मो. शहजाद आलम , साहब अली आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >