bhagalpur news. मछली पट्टी की सफाई में मिले दर्जनभर एटीएम कार्ड, साइबर ठगी की आशंका

ढोलबज्जा बाजार स्थित मछली पट्टी में सफाई के दौरान एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया

ढोलबज्जा बाजार स्थित मछली पट्टी में सफाई के दौरान एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले को लेकर साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मछली पट्टी में नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान कचरे के बीच से अलग-अलग लोगों के नाम पर जारी कई एटीएम कार्ड मिले. सफाईकर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद सभी कार्ड को सुरक्षित रखा गया.

बरामद एटीएम कार्ड पर बरुण कुमार, मिनु कुमारी, आशा देवी, मनीषा कुमारी, रानी देवी, रजनीकांत, पिंकी देवी, वंदना कुमारी तथा गौतम कुमार समेत अन्य लोगों के नाम अंकित हैं. एक ही स्थान पर इतने एटीएम कार्ड मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सभी कार्ड एसबीआई बैंक के हैं.

इस संबंध में ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है. सरपंच ने आशंका जताई है कि यह मामला साइबर ठगी या बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़ा हो सकता है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये एटीएम कार्ड यहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >