अनुसूचित जनजाति वर्ग के समग्र विकास के लिए करें और बेहतर कार्य: चाकमा

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य निरूपम चाकमा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिले में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं विकास के लिए कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.

बेतिया. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य निरूपम चाकमा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिले में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं विकास के लिए कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने सदस्य श्री चाकमा को को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. इसके बाद उनके द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया. पौधारोपण के पश्चात समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. डीएम धर्मेन्द्र कुमार एवं एडीएम कुमार रविन्द्र ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से माननीय सदस्य को जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय की बेहतरी के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की. समीक्षा के क्रम में आयोग के सदस्य श्री चाकमा अनुसूचित जनजाति वर्ग के समग्र विकास एवं कल्याण की दिशा में जिले में बेहतर कार्य किये गये हैं, इसे और अच्छे तरीके से करने की आवश्यकता है ताकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों का कल्याण एवं उत्थान ठीक तरीके से हो सके. उन्होंने वीटीआर क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, ट्राईबल एरिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए कार्रवाई करने, एकलव्य मॉडल विद्यालय की स्थापना करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव जिला प्रशासन को दिए. बैठक में उपस्थ्ति माननीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग शैलेन्द्र कुमार ने भी जनजातीय छात्रावास, नल-जल योजना सहित अन्य कई बिन्दुओं पर अपने सुझाव व्यक्त किए. इस अवसर पर बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन, बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >