डीएम ने जनसुनवाई में सुनीं 56 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश

पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने सोमवार को जनसुनवाई में जिले भर से आई 56 शिकायतों को सुना. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके.

West Champaran News: समाहरणालय परिसर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की 56 शिकायतें सुनीं. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बाकी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

इन मामलों की सबसे ज्यादा शिकायतें आईं

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं.

डीएम ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

डीएम तरनजोत सिंह ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए.

कई प्रखंडों से पहुंचे फरियादी

जनसुनवाई में महबूब आलम, चन्द्रमोहन झा, राघव सिंह, चन्द्रगुप्त चौहान, रामदेव महतो, विजय कुमार जायसवाल, ठाकुर पाण्डेय, बुचुन सहनी, आशा देवी और हरेन्द्र यादव समेत कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

ये अधिकारी रहे मौजूद

जनसुनवाई के दौरान डीडीसी काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, डीपीआरओ रोचना माद्री, अहमद अली अंसारी, नगमा तबस्सुम और पीजीआरओ मासूम अंसारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >