304 अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति पत्र का किया गया वितरण

प्रखंड बगहा दो में 304 शिक्षकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया.

बगहा. प्रखंड बगहा दो में 304 शिक्षकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. नियुक्ति पत्र पाकर सभी शिक्षक अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दिखाई दी. प्रखंड बगहा दो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम ने बताया कि शिक्षक नियुक्ति पत्र का वितरण बीआरसी से किया गया. इसको लेकर तीन काउंटर बनाये गए थे. जहां कर्मियों की नियुक्ति कर कोडवार शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर तीन काउंटर बनाए गए थे. जहां कर्मियों की तैनाती की गयी थी. उन्होंने बताया कि सभी नवनियुक्त शिक्षकों को 31 मई तक अपने पदस्थापित स्कूल में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि समय सीमा के अंदर योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों पर भी विभागीय कार्रवाई भी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >