24 अग्निपीड़ितों के बीच अनुग्रह राशि का वितरण

प्रखंड के महोदीपुर पंचायत में 24 अग्नि पीड़ितों के बीच आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अनुग्रह राशि का वितरण अंचल अधिकारी के निर्देश पर अंचल नाजिर अमित कुमार द्वारा मंगलवार को किया गया.

मझौलिया. प्रखंड के महोदीपुर पंचायत में 24 अग्नि पीड़ितों के बीच आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अनुग्रह राशि का वितरण अंचल अधिकारी के निर्देश पर अंचल नाजिर अमित कुमार द्वारा मंगलवार को किया गया. उन्होंने बताया कि चैता टोला के अग्नि पीड़ितों में पीर मोहम्मद गद्दी, मोइन गद्दी, सिपाही गद्दी, हंसराज गद्दी समेत 24 लोगों का घर जल गया था. स्थानीय कर्मचारी संगीता कुमारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक लाभुक के बीच प्रति परिवार 12 हजार रुपये का अनुग्रह राशि के तहत चेक वितरण किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में भी लगातार अभियान चलाकर लाभुकों के बीच अनुग्रह राशि का वितरण किया जाएगा. सरिसवा पंचायत के अग्नि पीड़ितों को भी राजस्व कर्मचारी आशीष झा द्वारा सूचित कर दिया गया है कि अंचल नजारत कार्यालय से अपना चेक प्राप्त कर लें. इस मौके पर पंचायत समिति के सदस्य चंकी पांडेय समेत लाभार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >