बगहा में पहली बार डिज्नीलैंड मेला का आयोजन

. शहर में पहली बार डिज्नीलैंड मेला का आयोजन किया गया.

बगहा. शहर में पहली बार डिज्नीलैंड मेला का आयोजन किया गया. जिसका नगर परिषद बगहा सभापति सह मुख्य अतिथि पुष्पा गुप्ता, उप सभापति रश्मि रंजन व पूर्व उप सभापति जितेंद्र राव ने मंगलवार की शाम फीता काटकर उद्घाटन किया. वही मुख्य अतिथियों ने मेला परिसर में बच्चे, युवक युवतियों समेत महिला व पुरुषों के लिए लगे विभिन्न प्रदर्शनी जैसे बच्चों के खिलौने, महिलाओं के लिए कॉस्मेटिक व जनरल परिधान की दुकान समेत टावर झूला, ब्रेक डांस, वाटर स्विमिंग, नाव झूला, ड्रैगन ट्रेन झूला, भूतों का सर्कस आदि का जायजा लिया. अतिथियों ने कहा कि मेला व्यवस्थापक द्वारा सभी लोगों का ख्याल रखते हुए सभी मनोरंजन की प्रदर्शनी लगाई गयी है, जो काफी सराहनीय है. बता दें कि डिज्नीलैंड मेला लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर के बीच एनएच मुख्य सड़क आईबीपी पेट्रोल पंप डुमवलिया के सामने खाली मैदान में आयोजन किया गया है. जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यह मेला मनोरंजन और आनंद का केंद्र बनेगा और इसे बगहा के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन बताया जा रहा है. उन्होंने कहा यह मेला न केवल मनोरंजन का साधन है. बल्कि स्थानीय व्यवसायों और कलाकारों को भी प्रोत्साहन देगा. डिज्नीलैंड मेला अपने नाम के अनुरूप विभिन्न प्रकार के आकर्षणों से भरा हुआ है. वही मेला व्यवस्थापक सरताज आलम ने बताया कि मेले में झूलों की अलग-अलग किस्म जैसे जायंट व्हील, टोय ट्रेन, ब्रेक डांस और ड्रैगन कोस्टर, टावर झूला, भूत बंगला, मिक्की माउस बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण लगे हुए है. साथ ही खाने-पीने के स्वच्छ व शुद्ध स्टॉल्स मेले में स्थानीय और बाहरी व्यंजनों का संगम देखने को मिलेगा. मौके पर विनय जायसवाल, राकेश कुमार, अजीत कुमार यादव, दीक्षा कुमारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >