Bettiah : वाहन जांच के लिए एसपी के साथ सड़क पर उतरे डीआइजी

जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार की देर शाम पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया.

Bettiah : बेतिया . जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार की देर शाम पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. शाम छह बजे से रात नौ बजे तक सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच हुई. वाहन जांच का नेतृत्व चंपारण रेंज के डीआइजी हरकिशोर राय खुद कर रहे थे. उनके साथ एसपी डा. शौर्य सुमन, एसडीपीओ विवेक दीप व अन्य पुलिस पर अधिकारी मौजूद रहे. वाहन जांच के दौरान एक-एक वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई. तलाशी में डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली गई. जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना की वसूली की गई. डीआईजी और एसपी के मौजूदगी में वाहन जांच होते देख यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल रहा. डीआईजी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन जांच किया जा रहा है. एक साथ रेंज के हर थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही है. वाहन जांच का उद्देश्य सुरक्षित यातायात और अपराध पर रोक लगाना है. उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों को समय-समय पर वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया है. इस तरह के अभियान लगातार चलते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >