वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बगहा में ठहराव व मदनपुर देवी स्थान के पास रेलवे हाॅल्ट स्टेशन निर्माण की मांग

बाल्मीकि नगर सांसद ने आज समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनय श्रीवास्तव से मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रेलवे की समस्याओं के निराकरण और मांगों को पूरा करने की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया.

बगहा. बाल्मीकि नगर सांसद ने आज समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनय श्रीवास्तव से मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रेलवे की समस्याओं के निराकरण और मांगों को पूरा करने की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया. सांसद सुनील कुमार द्वारा डीआरएम को सौंपे गए मांग पत्रों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बगहा में ठहराव सुनिश्चित करने, मदनपुर देवी स्थान के पास रेलवे हाल्ट स्टेशन का निर्माण करने, मरजदवा स्टेशन पर अंडर पास बनाने, साठी और मरजदवा स्टेशन के पास बाजार में जाने वाली सड़क का निर्माण कराने या एनओसी देने, आमजन व व्यवसायी बंधुओं के रोजी रोजगार को देखते हुए बगहा रेलवे गुमटी को खुला रखने, साठी और चनपटिया के बीच रेलवे समपार पर एवं भैरोगंज व हरिनगर के बीच नोनियापट्टी रेलवे ढाला पर आरओबी निर्माण करने के साथ गौनाहा रेलखंड का विस्तार भीखनाठोरी तक करने व इस रूट में तीन जोड़ी ट्रेन चलाने की मांग शामिल है. इसके अलावा इन्होंने पूर्व से मीटिंग में उठाये गए या पत्राचार के जरिये की गयी अपनी सभी मांगों व समस्याओं का भी स्मरण कराया. मंडल रेल प्रबंधक ने सांसद कुमार की सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने और मंत्रालय स्तर पर प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिया. इससे पहले समस्तीपुर रेल मंडल के अतिथि गृह में पहुंचने पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह के द्वारा और रेलवे के मंथन भवन में पहुंचने पर डीआरएम, सीनियर डीसीएम सहित रेलवे के अधिकारियों ने सांसद का स्वागत किया. सांसद ने भी उत्कृष्ट कार्य व कुशल प्रबंधन के लिए रेलवे द्वारा सम्मानित होने पर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्रीवास्तव को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >