हिरण को कुत्तों ने बनाया शिकार

जंगल से भटका हिरण को कुत्तों ने काटकर अपना शिकार बनाया है.

चौतरवा . जंगल से भटका हिरण को कुत्तों ने काटकर अपना शिकार बनाया है. इससे उसकी मौत हो गई. इस बाबत थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह खबर मिली कि चौतरवा गंडक नहर के पास एक हिरण जख्मी हालत में है. तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. वन कर्मी आए, परंतु तब तक हिरण दम तोड़ चुका था. वन कर्मी मृत हिरण को अपने साथ ले गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरण को कुत्तों ने काटा था. जिससे उसके शरीर से काफी खून गिर गया था. उसकी हालत नाजुक हो गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >