छात्रों को जागरूक करते पुलिस कर्मी | Prabhat Khabar Network

एक क्लिक और खाली हो सकता है खाता! छात्रों को पुलिस ने साइबर ठगी से किया सावधान

नौतन के कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर अपराध, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नौतन न्यूज: कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से लेकर नशे और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी दी गई.


साइबर ठगी से रहें सावधान

वित्तीय सर्किल के इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध के प्रति सतर्क किया. उन्होंने अनजान कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ बैंकिंग और निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की. विद्यार्थियों को बताया गया कि थोड़ी सी लापरवाही साइबर ठगी का कारण बन सकती है.


सूखा नशा से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चर्चा की गई. विद्यार्थियों को सूखा नशा के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि नशे से दूरी ही सुरक्षित और बेहतर भविष्य की कुंजी है.


महिला सम्मान और सुरक्षा पर जोर

महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. छात्र-छात्राओं से महिलाओं का सम्मान करने और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई. कार्यक्रम में थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान, प्रधानाध्यापिका कुमारी अनुपमा, शिक्षक नंद किशोर प्रसाद यादव, कौशलेंद्र राम, अजय कुमार, शारदा कुमारी, मनीष कुमार चौरसिया, मोहम्मद शमीम, महरेश द्विवेदी, रामचंद्र यादव, रजनीश चौरसिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >