रामनगर के सावन मेले में उमड़ी भीड़, ब्रेक डांस और ड्रैगन ट्रेन बने आकर्षण का केंद्र

रामग्राम का सावन मेला सावन के रंग में सराबोर है, जहां आधुनिक झूले बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. हालांकि, बारिश के कारण मेले के कारोबार पर असर पड़ा है, लेकिन आयोजक अगले सोमवार को बेहतर मौसम और भीड़ की उम्मीद कर रहे हैं.

West Champaran News: रामनगर स्थित अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम इन दिनों सावन मेले के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ है. मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं. इन्हें देखने और इनका आनंद लेने के लिए सुदूर दोन क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. बच्चों, युवाओं और युवतियों की भीड़ से मेला परिसर गुलजार है.

Ramnagar News: आधुनिक झूलों का बच्चों और युवाओं में क्रेज

सावन मेले में ब्रेक डांस, टावर झूला, ड्रैगन ट्रेन समेत कई आधुनिक झूले लगाए गए हैं. बच्चों के साथ युवाओं और युवतियों में भी इन झूलों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. शाम होते ही मेला परिसर में लोगों की भीड़ और बढ़ जाती है.

दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पहुंच रहे लोग

मेले में केवल रामनगर शहर के लोग ही नहीं, बल्कि सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. परिवार के साथ आए लोग झूलों के अलावा मेले में उपलब्ध अन्य मनोरंजन के साधनों का भी आनंद ले रहे हैं.

बारिश ने मेले के कारोबार पर डाला असर

मेले के व्यवस्थापक प्रिंस कुमार ने बताया कि शुक्रवार और सोमवार को लगातार हुई बारिश के कारण मेले के संचालन में काफी परेशानी हुई. बारिश के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित होने से इस बार पिछले वर्ष की तुलना में आमदनी कम रही है, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले सोमवार को मौसम बेहतर रहने पर मेले में भीड़ बढ़ेगी और कारोबार में सुधार आएगा.

सुरक्षा और व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान

मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. प्रबंधन का प्रयास है कि बच्चे, युवा और परिवार सुरक्षित माहौल में झूलों एवं अन्य मनोरंजन साधनों का आनंद ले सकें.

मेले को लेकर व्यवस्थापक को अगले सोमवार से उम्मीद

व्यवस्थापक प्रिंस कुमार ने कहा कि रामनगर बाबा भोलेनाथ की नगरी है और उनका पैतृक घर नरैनापुर में है. इसलिए यहां आने वाले लोग उनके लिए अपने परिवार की तरह हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सोमवार को श्रद्धालुओं और दर्शकों की संख्या और बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, STET 2026 आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >