मवेशी के गोबर को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप; 5 लोग नामजद

सिसवा ताजपुर गांव में मवेशी के गोबर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों तरफ से गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें 5 लोगों को नामजद किया गया है.

Mainatand News: भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा ताजपुर गांव में मवेशी के गोबर को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट तक पहुंच गया. घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों आवेदनों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक पक्ष ने मारपीट में परिवार के तीन सदस्यों के घायल होने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरे पक्ष का दावा है कि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दो बेटों के साथ मारपीट की गई.

पहले पक्ष ने क्या आरोप लगाया?

प्रथम पक्ष के लालमहम्द मियां ने रविंद्र यादव और धर्मेंद्र यादव पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है.

उनका आरोप है कि घटना में उनके अलावा उनकी मां गुलशन खातून और पुत्र अफसर आलम घायल हो गए.

दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप

दूसरी ओर, गायत्री देवी ने लालमहम्द मियां, ढेला खातून और गिदरी खातून के खिलाफ शिकायत दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि गोबर को लेकर हुए विवाद में मारपीट की गई.

गायत्री देवी का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र धर्मेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार भी मारपीट में घायल हो गए.

दोनों पक्षों से 5 लोग नामजद

भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है. प्रथम पक्ष की ओर से दो और द्वितीय पक्ष की ओर से तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >