पौधे लेकर लौटे बच्चे, अब इन्हें पेड़ बनाने की जिम्मेदारी, वन विभाग ने दिया खास संदेश

रामगनर के फ्रेंड्स एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के फलदार और उपयोगी पौधे बांटे गए, साथ ही उन्हें पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का महत्व भी समझाया गया.

West Champaran News: रामनगर के फ्रेंड्स एकेडमी के बरवा बंजरिया कैंपस में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. वीटीआर रामनगर रेंजर एवं वन विभाग के कर्मियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए. बच्चों को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी का भी संदेश दिया गया.

विद्यालय में पौधा के साथ रेंजर व स्कूली बच्चे

Ramnagar News: 200 बच्चों को बांटे गए पौधे

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच जामुन, आंवला, महोगनी, अमरूद और सागवान समेत विभिन्न फलदार एवं उपयोगी पौधे वितरित किए गए. पौधे पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. वन विभाग की ओर से बच्चों को पौधों के महत्व और उनके संरक्षण की जानकारी दी गई.

बच्चों को समझाया पेड़ों का महत्व

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेड़ केवल हरियाली का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि जीवन और पर्यावरण संतुलन का आधार हैं. वृक्ष वायु को स्वच्छ रखने, जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

पौधरोपण और देखभाल की बताई सही विधि

कार्यक्रम में बच्चों को पौधरोपण की सही विधि के साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे नियमित पानी, सुरक्षा और उचित देखभाल देकर पेड़ के रूप में विकसित करना जरूरी है.

बच्चों के हाथों में पौधा देना पर्यावरण की जिम्मेदारी सौंपना : निदेशक

विद्यालय के निदेशक भूषण झुनझुनवाला ने कहा कि बच्चों के हाथों में पौधा देना दरअसल उन्हें पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपना है. उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों को प्रकृति से जोड़ने से उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है.

वन विभाग और विद्यालय के कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी विजय प्रसाद, प्रभारी वनपाल आशीष कुमार, वनरक्षी मनीष कुमार एवं सन्नी कुमार मौजूद रहे. विद्यालय की ओर से निदेशक पुलकित झुनझुनवाला, निदेशक भूषण झुनझुनवाला, शिक्षक रवि कुमार, मनमोहन गिरी, जितेंद्र गिरी, अतुल कुमार पाठक, अमित कुमार तथा शिक्षिकाएं प्रीति कुमारी, वर्षा कुमारी, रानी सिंह, निशि कुमारी, अंजली कुमारी, हसरत तमन्ना, डॉली कुमारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: हाफ डे को लेकर जिलों में अलग-अलग आदेश पर रोक, शिक्षा विभाग ने दिया सख्त निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >