Chanpatia Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मां और 18 माह के बेटे की मौत

Chanpatia Road Accident: पश्चिम चंपारण के पड़ूंकिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसके 18 माह के बेटे की मौत हो गई. हादसे में चार वर्षीय बेटी घायल हुई है, जबकि महिला का पति सुरक्षित बच गया. पढ़ें पूरी खबर…

चनपटिया से अजय कुमार चौबे की रिपोर्ट

Chanpatia Road Accident: पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके 18 माह के बेटे की मौत हो गई. हादसे में चार वर्षीय बेटी घायल हो गई, जबकि महिला का पति बाल-बाल बच गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

यह हादसा लोहियरिया-कैथवलिया मार्ग स्थित पड़ूंकिया गांव के समीप हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया.

श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार शुक्ला टोला निवासी दीपू यादव अपनी पत्नी सुरुचि देवी और बच्चों के साथ लखौरा पंचायत के नवका टोला स्थित रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.

कार्यक्रम से लौटने के दौरान परिवार बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान पड़ूंकिया गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी.

मां और मासूम बेटे की मौके पर मौत

हादसे में सुरुचि देवी और उनके 18 माह के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं परिवार की चार वर्षीय बेटी घायल हो गई. घायल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है.

परिजनों के अनुसार, हादसे में महिला के पति दीपू यादव को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए.

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.

चालक और मालिक पर कार्रवाई की मांग

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की अपील की. पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही दुर्घटना में मां और मासूम बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है.

यह भी पढ़ें: डकैती मामले में नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा, 13 साल जेल काट चुका है दोषी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >