14 पंचायतों में लगे विशेष विकास शिविर,ऑन द स्पाट निबटे मामले

सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिलाने के लिए प्रखंड प्रशासन की ओर से बुधवार को विशेष विकास शिविर लगाया गया.

नरकटियागंज. सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिलाने के लिए प्रखंड प्रशासन की ओर से बुधवार को विशेष विकास शिविर लगाया गया. प्रखंड के 14 पंचायतों में विकास शिकार का आयोजन कर लाभुकों से आवेदन प्राप्त किये गए. इनमें से दर्जन भर से उपर मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया. बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि 14 पंचायतों के दलित व महादलित टोला में विकास शिविर लगाया गया. इसमें केहुनिया, रोआरी, नौतनवा, हरदीटेढ़ा, मलदहिया पोखरिया, धूमनगर, भभटा, शेरहवा, बिनवलिया, भेड़ीहरवा, शिकारपुर, रखही चंपापुर, भसुरारी, सुगौली तथा गोखुला पंचायत शामिल हैं. विकास शिविर में जन्म प्रमाणपत्र, जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, शौचालय योजना आदि के आवेदन प्राप्त किये गए. उन्होंने बताया कि मल्दहिया में 43 आवेदन प्राप्त किये गए. इनमें से 10 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. बीडीओ के साथ पंचायती राज पदाधिकारी विवेक आर्या भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >