मैनाटांड़ में ताला तोड़कर चोरी का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट; दो लोगों पर केस दर्ज

गौरीपुर गांव में एक महिला के घर का ताला तोड़कर ₹20 हजार नकदी और गहने चोरी कर लिए गए. विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की गई. पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Mainatand House Theft Case: प्रखंड क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट तथा जेवर छीनने का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर लौटने पर टूटा मिला ताला

गौरीपुर गांव निवासी अंतिमा देवी ने पुरुषोत्तमपुर थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह किसी काम से मैनाटांड़ गई थीं. घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला.

उनका आरोप है कि गांव के हरिहर दास और लालपरी देवी घर के अंदर रखी पेटी से 20 हजार रुपये निकालकर भागने की कोशिश कर रहे थे.

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर हरिहर दास ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट की.

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई.

जेवर छीनने का भी आरोप

प्राथमिकी में लालपरी देवी पर महिला की नाक का सोने का खील और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >