स्नातक नामांकन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 25 जून तक होगा एडमिशन

BRABU UG Admission 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. चयनित विद्यार्थियों को 25 जून तक नामांकन कराना होगा. मेरिट लिस्ट देर से जारी होने के कारण छात्रों को सीमित समय मिला है, जबकि कई कॉलेजों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं. जानिए खबर विस्तार से...

बेतिया से रवि ‘रंक’ की रिपोर्ट

BRABU UG Admission 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा सूची मंगलवार देर शाम अपलोड की गई. चयनित विद्यार्थियों को 25 जून तक संबंधित कॉलेजों में नामांकन लेना होगा. हालांकि मेरिट लिस्ट जारी होने में देरी के कारण विद्यार्थियों को नामांकन के लिए सीमित समय ही मिल पाया है.

मेरिट लिस्ट देर शाम जारी होने से पहले दिन नहीं हुआ नामांकन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले 22 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की बात कही थी, लेकिन सूची 23 जून की शाम करीब पांच बजे पोर्टल पर अपलोड हुई. इसके कारण जिला मुख्यालय के कॉलेजों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हो सका. इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा.

कॉलेजों में आधे से कम सीटें भरीं, प्रशासन चिंतित

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय, राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय और महेश्वर नाथ महिला महाविद्यालय के प्राचार्यों के अनुसार विभिन्न विषयों में निर्धारित सीटों की तुलना में अब तक आधे से भी कम नामांकन हुए हैं. इसके बावजूद दूसरी चयन सूची में क्रमशः 100, 214 और 104 विद्यार्थियों के नाम जारी किए गए हैं, जिससे कॉलेज प्रशासन असमंजस की स्थिति में है.

नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज अनिवार्य

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को नामांकन के समय कॉलेज अलॉटमेंट लेटर, मैट्रिक एवं इंटर की अंकपत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC), आधार कार्ड, अपार आईडी कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा. अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा.

आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष निर्देश

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नामांकन के समय जाति प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय ने सभी चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >