गंडक नदी में डूबने से चचेरा भाई बहन की हुई मौत

दोनो भाई बहन अपने बाबा के साथ गंडक दियारा में अपना के खेत घूमने गए थे

प्रतिनिधि, बगहा गंडक नदी पार करते समय चचेरे भाई-बहन नदी में डूबने से मौत हो गई. मुहल्लावासियों व स्थानीय तैराकों के सहयोग से दोनों के शव को गंडक नदी से निकल गया. बता दें कि घटना बगहा शहर के वार्ड नंबर 25 गोड़ियापट्टी घाट के समीप की है. जानकारी के अनुसार गोड़ियापट्टी निवासी सबरु चौधरी के पुत्र सुनील कुमार 10 वर्ष एवं विजय चौधरी की पुत्री पायल कुमारी 12 वर्ष अपने बाबा भुलाई चौधरी के साथ सोमवार की सुबह गंडक पार दियारा में खेती करने गए थे. दोपहर बाद दोनों बिना किसी को बताए गंडक नदी पार कर बगहा गोड़ियापट्टी अपने घर लौट रहे थे. लौटने के दौरान नदी पार करते समय नदी के गहरे पानी में चले गए. जिससे दोनों नदी डूब गए. सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों के शव को गंडक नदी से बरामद किया गया. घटना की पुष्टि करते हुए गोड़ियापट्टी वार्ड 25 के वार्ड पार्षद रानू सिंह व प्रतिनिधी राहुल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा शव को नदी से बरामद कर लिया गया है. साथ ही साथ इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को भी दे दी गई है. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गंडक नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत की सूचना मिली है. पुलिस घटना स्तर पर पहुंच गई है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस अग्रेतर कार्यवाई में जुटी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >