ट्रक से टक्कर में बाइक सवार की मौत, चालक फरार, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक पर अवस्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात्रि ट्रक की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

जगदीशपुर. थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक पर अवस्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात्रि ट्रक की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया गया. हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान माधोपुर रामपुरवा के सुदामा शर्मा के रुप में हुई है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक सुदामा शर्मा अरेराज की तरफ से आ रहा था, तभी बेतिया की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं इसकी सूचना परिजनों को दे दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >