बेतिया: विश्व योगासन चैंपियनशिप में पश्चिम चंपारण का जलवा, सारांश कुमार ने देश के लिए जीता स्वर्ण

Bettiah Yogasana champion Saransh: पश्चिम चंपारण के युवा खिलाड़ी सारांश कुमार ने गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता है.उन्होंने रिदमिक पेयर योगासन स्पर्धा में 78 देशों के खिलाड़ियों को पछाड़कर देश का मान बढ़ाया. जानिए पूरी खबर…

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Yogasana champion Saransh: पश्चिम चंपारण जिले के लिए खेल जगत से एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है.योगापट्टी प्रखंड के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी सारांश कुमार ने प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है.उन्होंने रिदमिक पेयर योगासन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है.उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जिले और खेल प्रेमियों में खुशी और उत्सव का माहौल है.

78 देशों के खिलाड़ियों के बीच लहराया तिरंगा

इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद स्थित ट्रांसस्टेडिया के ईका एरिना में 4 से 8 जून 2026 तक किया गया था.इस चैंपियनशिप में दुनिया भर के 78 देशों से आए 500 से अधिक शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया था.योगासन खेल के इतिहास में पहली बार आयोजित इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय दल ने कुल 114 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा,जिसमें 102 स्वर्ण,9 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं.इसी गौरवशाली अभियान में सारांश कुमार का स्वर्ण पदक बिहार के लिए विशेष उपलब्धि बन गया है.

प्रशिक्षक पवन कुमार के मार्गदर्शन में मिली सफलता

एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले सारांश ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.उनकी इस बड़ी सफलता के पीछे जिला योगासन खेल संघ के सचिव सह योग प्रशिक्षक पवन कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा है.पवन कुमार पिछले कई वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद जिले में खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहे हैं.उन्होंने सारांश को तकनीकी रूप से मजबूत किया,जिसका नतीजा आज गोल्ड मेडल के रूप में सबके सामने है.यह ऐतिहासिक जीत साबित करती है कि चंपारण की प्रतिभाएं विश्व मंच पर भी देश का परचम लहरा सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >