बेतिया में पुलिस का सख्त अभियान, शराब तस्करों पर शिकंजा, 16 लोग पहुंचे जेल

पश्चिम चंपारण पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 43 लीटर से अधिक अवैध शराब भी जब्त की गई है.

Bettiah News: बेतिया में पश्चिम चंपारण पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान विभिन्न मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों और शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

उत्पाद अधिनियम के मामलों में कार्रवाई

पुलिस अभियान के दौरान उत्पाद अधिनियम से जुड़े तीन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. साथ ही छापेमारी के दौरान 43 लीटर 200 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

वारंटियों की गिरफ्तारी, 10 वारंट का निष्पादन

पुलिस ने लंबित मामलों में भी कार्रवाई तेज करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा 10 अजमानतीय वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

वाहन जांच में 78 हजार रुपये का जुर्माना

जिले में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं कार्रवाई के दौरान एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.

पश्चिम चंपारण पुलिस ने लोगों से कानून का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: नीट पेपर लीक के विरोध में आइसा-आरवाईए का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >