Bettiah News: 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गन्दी हरकत, 2 गिरफ्तार

Bettiah News: घर में अकेली 13 साल की किशोरी के साथ दो मनचले ने गन्दी हरकत की है। मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Bettiah News: बेतिया से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल की एक नाबालिग लड़कि के साथ दो युवकों ने गन्दा काम किया है। मामला बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग घर में अकेली थी और इसी का फायदा उठा कर दोनों आरोपी ने इस गंदी हरकत को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले घर में घुस कर किशोरी को जबरन बगल के झाड़ी में ले गए और गन्दा काम किया। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। 

मां ने दर्ज की शिकायत

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता की मां सोमवार को मजदूरी करने घर से बाहर गई थी। पति भी काम से बाहर थे। 13 साल की किशोरी घर में अकेली थी। तभी शाम के समय मौका का फायदा उठाते हुए दो मनचले मोटरसाइकल से आए और घर में घुस गए। इसके बाद किशोरी को जबरने झाड़ी में लेकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने शिकायत में आगे बताया कि जब बेटी जोर से चिल्लाने लगी तो पड़ोसी ने बताया तो मैं काम छोड़कर आई। इतने में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया। नाम पूछने पर दोनों ने बताया कि श्रीनगर थानाक्षेत्र के भागवत कुमार व किसान कुमार नाम है। 

थानाध्यक्ष का बयान

मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करा कर और बयान दर्ज करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >