Bettiah News: बैच नोचा, वर्दी फाड़ी… मारपीट मामले में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Bettiah News: मारपीट के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस के बैच नोंच लिए, वर्दी भाड़ दी। पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें भी आई हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Bettiah News: नगर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 1 में सोमवार को जांच करने पहुंची शिकारपुर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. घटना में एसआई मदनलाल समेत तीन जवान व स्थानीय लोग घायल हो गए हैं. पुलिस के साथ मारपीट और दुर्व्यव्हार की सूचना पर शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के साथ थाना की पूरी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस व अन्य लोगो के साथ मारपीट करने के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घटना में घायल एसआई और जवानों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनका इलाज चल रहा है. 

डर से बेटी के यहां रह रहा पिता

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पुरानी बाजार वार्ड 1 निवासी बुजुर्ग नंदलाल प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बड़े पुत्र अवधेश कुमार मारपीट कर उनको घर से निकाल दिया है. जब भी वह घर के तरफ जाते है तो वह उन्हें एवं उनके मंदबुद्धि छोटे पुत्र को जान से मारने के लिए दौड़ता है. बड़े पुत्र के डर से पिता अपनी पुत्री के घर पर लगभग एक माह से रह रहा है. 

पुलिस के सामने ही मारने लगा

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांच के लिए एसआई मदनलाल के साथ जवानों को भेजा गया था. जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस के सामने ही अवधेश कुमार अपने पिता एवं बहनों को मारने लगा. उसके साथ अवधेश के पुत्रों ने भी मारपीट की. जब पुलिस मारपीट करने से रोकी तो अवधेश और उसके पुत्र पुलिस के साथ धक्का मुक्की और मारपीट करने लगे. इस दौरान पुलिस अधिकारी का बैच नोच लिया गया और वर्दी भी फाड़ दी गई. पुलिस के पक्ष में बोल रहे कुछ स्थानीय लोगों के साथ भी मारपीट की घटना घटी है. एस आई की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर मामले में संलिप्त अवधेश और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि घटना में शामिल कुछ लोग फरार हो गए हैं.

एफआईआर दर्ज

वहीं एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार करने तथा पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन पर एफआइआर दर्ज की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >