West Champaran News: विभिन्न बैंकों से ऋण लेकर लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले ऋणधारकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के निर्देश पर नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाई जा रही है. इसी क्रम में शिकारपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी बॉडी वारंट के आधार पर दो बैंक ऋण बकायेदारों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया.
Narkatiaganj News: बॉडी वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई
प्रशासन की ओर से बैंक ऋण वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकारपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की. बॉडी वारंट के आधार पर दो ऋण बकायेदारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
तिरहुत आयुक्त के निर्देश पर वसूली अभियान तेज
प्रशासन ने बताया कि तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के निर्देशानुसार नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाई जा रही है. बैंक ऋण की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले अन्य ऋणधारकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.
राशि जमा करने के बाद मिली रिहाई
एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों ऋण बकायेदारों ने पूर्व से ही बकाया राशि जमा कर दी थी. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बैंक ऋण का समय पर भुगतान नहीं करना गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा.
बकायेदारों में मचा हड़कंप
प्रशासन की कार्रवाई के बाद बैंक ऋण बकायेदारों में हड़कंप का माहौल है. अधिकारियों का कहना है कि बकाया ऋण की वसूली और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: बगहा में 90 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला, कलेक्शन एजेंट समेत तीन गिरफ्तार
