महावीरी झंडा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, डीजे पर रोक और हथियार प्रदर्शन पर सख्ती

महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान डीजे पर रोक, पूजा स्थलों और जुलूस की सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई.

Bettiah News: महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए. इस दौरान पूजा स्थलों, जुलूस की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

पूजा स्थलों और जुलूस की सुरक्षा पर बनी रणनीति

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित महावीरी झंडा पूजा स्थलों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी. अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील पूजा स्थलों और जुलूस के मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

डीजे और आपत्तिजनक हथियारों पर रहेगी रोक

बैठक में निर्णय लिया गया कि महावीरी झंडा पर्व के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा. पूजा या जुलूस के दौरान आपत्तिजनक हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आयोजकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की.

अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर

पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. बिना पुष्टि किसी भी सूचना को इंटरनेट या अन्य माध्यमों से प्रसारित नहीं करने की अपील की गई. सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश, आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहों की निगरानी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है.

शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने लोगों से महावीरी झंडा पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. किसी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया.

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पर्व के दौरान प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया. बैठक में सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार, नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: अगस्त क्रांति का वो दौर, जब मोतिहारी में छात्रों-किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ संभाल ली थी कमान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >