बगहा एसपी ने की पुट्टू मिश्रा हत्याकांड की समीक्षा, फुलकौल गांव पहुंचकर घटनास्थल की स्थलीय जांच

बगहा के एसपी राजेश कुमार ने रामनगर थाना क्षेत्र के चर्चित संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड समेत लंबित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने फुलकौल गांव पहुंचकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया.

Bagaha Murder Investigation: पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार की देर शाम रामनगर थाना क्षेत्र के चर्चित संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड समेत कई लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रागनी कुमारी,पुलिस निरीक्षक, रामनगर प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान एसपी ने सभी लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने विवेचना में तेजी लाने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने के निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

फुलकौल गांव पहुंचकर एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 समीक्षा बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एसडीपीओ रागनी कुमारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल गांव पहुंचकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा साक्ष्यों और अब तक की जांच की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने अनुसंधान से जुड़े पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उपलब्ध सभी तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का समुचित उपयोग कर मामले का शीघ्र उद्भेदन सुनिश्चित किया जाए.

दोषियों की जल्द होगी गिरफ्तारी,ढिलाई बरतने पर कार्रवाई तय 

एसपी ने कहा कि हत्याकांड की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है. अनुसंधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध सशक्त साक्ष्य एकत्र किए जाएं,ताकि उन्हें कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जा सके. पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर गंभीरता से काम कर रही है और जल्द ही मामले में ठोस परिणाम सामने आएंगे. दोषियों की गिरफ्तारी के लिए सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra prakash ar

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >