बगहा रामनगर के सौरभ बने स्टेशन मास्टर, 57 लाख अभ्यर्थियों के बीच मारी बाजी

बगहा के रामनगर निवासी सौरभ कुमार शुक्ल ने लाखों अभ्यर्थियों के बीच एनटीपीसी परीक्षा में सफलता हासिल कर स्टेशन मास्टर पद पर चयन पाया है. आखिर कैसे मेहनत और अनुशासन ने दिलाई यह बड़ी कामयाबी, पढ़ें पूरी प्रेरणादायक कहानी…

बगहा: रामनगर के सौरभ कुमार शुक्ल ने एनटीपीसी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनका चयन स्टेशन मास्टर के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है.

इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और नगर में खुशी का माहौल बन गया. लोग सौरभ की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं.

संस्कार और मेहनत से मिली सफलता

सौरभ, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक और नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर सदाकांत शुक्ल के पोते हैं.

उनके पिता अरविंद शुक्ल और माता वीणा देवी ने बताया कि सौरभ शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर और अनुशासित रहा है.

परिवार के संस्कार और लगातार मेहनत ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया.

57 लाख उम्मीदवारों के बीच बनाई जगह

सदाकांत शुक्ल ने बताया कि इस बार एनटीपीसी परीक्षा में देशभर से करीब 57 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

करीब 8 हजार पदों में स्टेशन मास्टर के केवल 900 पद थे. इतनी कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच चयन होना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सीमित संसाधनों में भी सफलता हासिल की जा सकती है.

घर पहुंचकर लोगों ने दी बधाई

सौरभ की सफलता पर कई समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी.

बधाई देने वालों में पिन्टू सिंह, दीपू पाठक, मुकेश कुमार समेत कई लोग शामिल रहे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सौरभ की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी.

बगहा से इजराइल अंसारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >