बगहा पुलिस ने 24 घंटे में 116 वारंटों का निष्पादन करते हुए विभिन्न कांड में 16 को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने 116 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि कांड में 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने 116 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि कांड में 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने एक लाख 32 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. एसपी ने बताया कि धनहा थाना द्वारा वारंट में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. पटखौली थाना द्वारा वारंट में 2 तथा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 46 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. भितहा थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 2 तथा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. बगहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 तथा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस प्रकार 116 वारंटों का निष्पादन किया गया हैं. जिसमें 47 जमानतीय एवं 69 अजमानतीय शामिल है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए वाहन जांच के क्रम में भैरोगंज थाना द्वारा 7 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 12 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 36 हजार, नदी थाना द्वारा 8 हजार, धनहा थाना द्वारा 9 हजार, पिपरासी थाना द्वारा 2 हजार, भितहा थाना द्वारा 9 हजार, रामनगर थाना द्वारा 12 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 3 हजार, सेमरा थाना द्वारा 3 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 4 हजार, यातायात थाना द्वारा 27 हजार समेत कुल 1 लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >