Bagaha News: बगहा के मलपुरवा स्थित रत्नमाला में रविवार को रेहान टूर एंड ट्रेवल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी ने फीता काटकर किया. सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा गया, क्योंकि यहां विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा.
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.
कई तकनीकी ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण
सेंटर के संचालक रेहान आलम ने बताया कि विदेश में रोजगार की तैयारी करने वाले युवाओं को पहले विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा.
इसके तहत प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, सरिया फिटर, सेटिंग मिस्त्री, कारपेंटर और स्प्रे पेंटर समेत अन्य रोजगारपरक ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
प्रशिक्षण के बाद विदेश जाने में मिलेगी सहायता
रेहान आलम ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को कम खर्च में विदेश भेजने की प्रक्रिया में भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को भी बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.
कौशल विकास से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्र युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने भविष्य को मजबूत बनाने की अपील की.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विनोद कुशवाहा, धीरज साहनी, दीनानाथ साहनी, सचिन केसरी, राधेश्याम कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, विनोद पटेल, गोविंद कुशवाहा और अमन कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
