Bagaha Jadu Secretary: जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और अधिक गतिशील और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा व महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पार्टी नेतृत्व ने रामनगर प्रखंड की खटौरी पंचायत की वर्तमान मुखिया स्मिता चौरसिया को जदयू का नया प्रदेश सचिव नियुक्त किया है. उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से बगहा. रामनगर एवं आसपास के तमाम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जदयू कार्यकर्ताओं. समर्थकों और नेताओं के बीच भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
पार्टी नेताओं दी बधाई, गांव-गांव तक नीतियां पहुंचाने का जताया भरोसा
जदयू के प्रदेश सचिव बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं. स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने स्मिता चौरसिया को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी. और उनके सफल कार्यकाल की मंगल कामना की. कार्यकर्ताओं ने अटूट विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और लंबे संगठनात्मक अनुभव का सीधा लाभ आने वाले समय में पार्टी को मिलेगा. तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासात्मक कार्यक्रमों को गांव-गांव और घर-घर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी यह नई भूमिका काफी महत्वपूर्ण साबित होगी.
मजबूत जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता का मिला इनाम
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मिता चौरसिया लंबे समय से धरातल पर जनसेवा. सामाजिक कार्यों तथा पार्टी संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित भाव से कार्य करती रही हैं. आम लोगों के बीच उनकी चौबीस घंटे सक्रियता और मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए ही जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
स्मिता ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
इधर. प्रदेश सचिव बनाए जाने पर स्मिता चौरसिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है. उसका वे पूरी निष्ठा. निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी. उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया.
