बबलू ठाकुर हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कवलापुर गांव के समीप दक्षिण सरेह में 15 मई को बबलू ठाकुर की हत्या कर गन्ना के खेत में शव फेंक दी गई थी.

योगापट्टी. थाना क्षेत्र के कवलापुर गांव के समीप दक्षिण सरेह में 15 मई को बबलू ठाकुर की हत्या कर गन्ना के खेत में शव फेंक दी गई थी. पुलिस ने मृत बबलु ठाकुर के पिता के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई. मामले की तहकीकात में तकनीकी सेल की मदद से हत्या कांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल एक अभियुक्त को मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया. बाकी के चार अन्य हत्या में शामिल लोगों की पहचान और मोबाईल ट्रेस के आधार पर पुलिस छानबीन कर गिरफ्तार करने में जुट गई है. थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पहले दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है. तकनीकी सेल और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर चिन्हित एक अभियुक्त नवलपुर थाना क्षेत्र के कवलापुर गांव निवासी साहेब गद्दी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए बेतिया भेज दिया गया हैं. वहीं दूसरे और दो अन्य अभियुक्तों की तहकीकात में पुलिस लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >