शाम ढ़लते ही नशे का अड्डा बन जाता है पखनाहा हाईस्कूल परिसर, दो साल में दो मर्डर

साल 2022 का अप्रैल महीना. स्थान पखनाहा बाजार का प्रोजेक्ट हाईस्कूल परिसर. यहां स्कूल परिसर में मोतिहारी के छतौनी निवासी भोला खान (21) की चाकू से हत्या कर दी गई.

पवन कुमार, बैरिया

साल 2022 का अप्रैल महीना. स्थान पखनाहा बाजार का प्रोजेक्ट हाईस्कूल परिसर. यहां स्कूल परिसर में मोतिहारी के छतौनी निवासी भोला खान (21) की चाकू से हत्या कर दी गई. पता चला कि भोला खान अपन मामा के घर पखनाहा आया था. यहां स्कूल परिसर में उसका मौसेरा भाई चांद खान सुलेशन का नशा कर रहा था. भोला ने मना किया तो चांद ने चाकू गोंदकर उसकी हत्या कर दी. स्कूल परिसर में वारदात होते ही हड़कंप मच गया.

पुलिस पहुंची और आरोपी की गिरफ्तारी हुई. कुछ दिन तक पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां घुमती रही. दावा किया गया कि अब स्कूल परिसर नशेड़ियों से मुक्त हो गया है. लेकिन गुरूवार की रात डुमरिया के मिठ्ठू की हत्या से एक बार फिर सनसनी फैल गई. इस बार भी हत्या में नशे की बात ही सामने आ रही है. पुलिस ने मौके से नशे की कुछ सामग्री भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस मिठ्ठू के चार दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. लेकिन सवाल फिर वहीं उठने लगा है कि जो दो साल पहले भोला की हत्या के समय उठा था. सवाल यह कि पुलिस इस परिसर को नशेड़ियों से मुक्त क्यों नहीं करा पाई. सवाल यह भी कि स्कूल परिसर में ही शाम होते ही नशे का बाजार सज जाने से क्या शिक्षा विभाग के अधिकारी अनजान थे. स्कूल प्रशासन ने इसपर रोक लगाने की क्या पहल की. छात्रावास में रात्रि प्रहरी की तैनाती के बाद भी यहां नशे के आदी युवा कैसे जुट जाते थे. बीच बाजार में स्कूल होने के बाद भी यहां नशे का बाजार कैसे सज जाता था. सवाल तो तमाम है, लेकिन फिलहाल उत्तर किसी के पास नहीं है. हालांकि एसपी की सख्ती के बाद से जिम्मेवार के चेहरे सूख गये हैं. एसपी ने कहा है कि इस घटना को लेकर डॉयर 112, गश्ती गाड़ी और थाना के जिस भी पुलिस कर्मी की शिथिलता रही है, उसकी जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

————————

नलजल में मजदूरी करता था मिठ्ठू, पहले भी हो चुका है हमला

ग्रामीणों ने बताया मिठ्ठू नलजल में मजदूर का कार्य करता था. इसके पिता भी बाहर में मजदूरी का कार्य करते हैं. पूर्व में भी मिठ्ठू में दिल्ली में चाकू से हमला किया गया था. उस समय भी आपसी विवाद में घटना की बात सामने आई थी. इस बार भी नशे के दौरान आपसी विवाद में मिठ्ठू की हत्या की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >