सीबीसीएस पैटर्न वाले चार वर्षीय रेगुलर डिग्री के साथ वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

रोजगार परक वोकेशनल कोर्स में आगामी 30 मई तक ही आवेदन होने को ले आवेदकों में बेचैनी बढ़ गई है.

बेतिया. रोजगार परक वोकेशनल कोर्स में आगामी 30 मई तक ही आवेदन होने को ले आवेदकों में बेचैनी बढ़ गई है. वहीं सीबीएसई बोर्ड के द्वारा 12 वीं के रिजल्ट जारी करने के साथ बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सीबीसीएस पैटर्न वाले चार वर्षीय डिग्री कोर्स के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए भी आवेदन शुरू हो गया है. मंगलवार को जिला मुख्यालय के दोनों प्रमुख डिग्री कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन करने वालों की भीड़ देखी गई.अगर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के परिसर में छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के लिए अलग से बेंच और डेस्क की व्यवस्था की गई है.जिस पर बैठकर छात्र छात्राएं फॉर्म भर सकते हैं.एमजेके और राम लखन सिंह यादव कॉलेज में चाहे वह सामान्य पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए फॉर्म भरने की बात हो या वोकेशनल पाठ्यक्रम सबके लिए अलग-अलग विषय वार काउंटर बनाए गए है. वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 मई ही निर्धारित है. इसके बाद आवेदन नहीं लिया जाएगा.इसको लेकर आवेदन करने वाले कुल छात्र छात्राओं का सलेक्शन उसके कट ऑफ मार्क्स के अनुसार निकाला जाएगा. इसको लेकर वोकेशनल कोर्स के लिए इच्छुक छात्र छात्राओं में बेचैनी बढ़ गई है. ————-

एमजेके में चार व आरएलएसवाई में पांच कोर्स की होती है पढ़ाई

एमजेके कॉलेज में चार वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होती है. जिसमें बॉयोटेक, सीएनडी, बीबीए और बीसीए जैसे रोजगार परक विषय शामिल किए गए हैं. इन सभी विषयों में 50-50 सीटों पर नामांकन होता है. वहीं नगर के आरएलएसवाई कॉलेज में बीसीए, इंडस्ट्रीयल केमेस्ट्री,फिश एंड फिशरीज की पढ़ाई होती है. इसको लेकर इंडस्ट्रीयल केमेस्ट्री,फिश एंड फिशरीज जैसे रोजगार परक विषय विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इसके कारण जिसमें से बीसीए में 70 सीटे और अन्य दोनों कोर्स के लिए 50-50 सीटें ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित की गईं हैं. इसके अलावा बीबीए और सीएनडी जैसे विषयों में नामांकन 50 सीटों पर ही नामांकन होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >