करीब 10 साल तक गांवों में दी स्वास्थ्य सेवा, एएनएम अंजू डेविड के निधन से शोक की लहर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधांव-हरनाटाड़ की एएनएम अंजू डेविड का निधन हो गया है. उन्होंने करीब 10 वर्षों तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन पर स्वास्थ्य विभाग में गहरा शोक व्याप्त है.

Bagaha ANM Anju David Death: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधांव-हरनाटाड़ (बगहा-2) में वर्ष 2016 से कार्यरत एएनएम अंजू डेविड के आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सहकर्मियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया.

सभी ने उनके मिलनसार स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

करीब 10 वर्षों तक दी स्वास्थ्य सेवाएं

अंजू डेविड पिछले लगभग 10 वर्षों से सिधांव-हरनाटाड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दे रही थीं. उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण अभियान तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी सेवा भावना और कार्यशैली की सराहना की जाती थी.

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.बी.एन. सिंह ने कहा कि अंजू डेविड एक कर्मठ, जिम्मेदार और समर्पित स्वास्थ्यकर्मी थीं. उनका असामयिक निधन स्वास्थ्य विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है.

बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

शोकसभा में डॉ. राजेंद्र काजी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार, चंद्रभान कुमार, सतीश पटेल, राजीव कुमार, सुधीश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मांझी, जितेश्वर चौधरी, अरविंद कुमार, अर्जुन राज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

इसके अलावा एएनएम संगीता कुमारी, वीणा द्विवेदी, स्तुति भारती और श्रद्धा सुमन समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने दिवंगत अंजू डेविड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

परिजनों के प्रति जताई संवेदना

शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >