बेतिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिवाटिका चौक स्थित एक वाहन रिपेयरिंग दुकान में चोरी का आरोप लगाया गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि दुकान मालिक हरिवाटिका चौक निवासी निलेश कुमार के आवेदन पर मंशा टोला निवासी मो. सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. दुकान मालिक ने पुलिस से बताया है कि आरोपी ने उनके दुकान से ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन, यूपीएस का बैटरी, गाड़ी धोने वाला जेट मशीन की चोरी कर लिया है. दस मई की सुबह आठ बजे वें दुकान पर आए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई. दुकान में रखे सामान गायब थे. इसके बाद सीसीटीवी चेक किया गया तो उसमें एक व्यक्ति की तस्वीर मिला, जो रात करीब पौने दो बजे दुकान में दिखा. आसपास के लोगों से फोटो पहचान कराने पर लोगों ने उसकी पहचान मंशा टोला के मो. सलमान के रूप में किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
