बगहा विधानसभा के बूथ संख्या 211-261 के सभी बीएलओ को मिला प्रशिक्षण

बगहा एक प्रखंड के सभागार भवन में बूथ संख्या 211 से लेकर 261 तक के सभी बीएलओ को चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में गुरुवार को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया.

बगहा. बगहा एक प्रखंड के सभागार भवन में बूथ संख्या 211 से लेकर 261 तक के सभी बीएलओ को चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में गुरुवार को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया. एएलएमटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रशिक्षक मोहनलाल राम के साथ सहायक प्रशिक्षक के रूप में संजीव कुमार सुमन ने सभी को बिंदुवार जानकारी दी. प्रशिक्षण में सभी को फॉर्म एक से लेकर फॉर्म 8 तक की जानकारी दी गयी. तत्पश्चात कैसे धरातल पर कार्य करना है समझाया गया और उसके बाद में रोल प्ले भी प्रशिक्षण के दौरान कराया गया. साथ ही ऑनलाइन टेस्ट भी लिया गया. मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पहली प्राथमिकता भारतीय नागरिक होना चाहिए. तत्पश्चात दिए गए उस वर्ष में तिथियों यथा 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को उसकी आयु 18 वर्ष होना सुनिश्चित होना चाहिए. मतदाता सूची में मृत, विस्थापित और दोहरी प्रविष्टि बिल्कुल ही नहीं होना चाहिए. स्वच्छ मतदाता सूची बने यह पहली प्राथमिकता होना चाहिए. सभी बीएलओ को प्रशिक्षण में बताया गया कि चुनाव आयोग इस बार सभी को प्रशिक्षण देते हुए त्रुटिहीन व स्वच्छ मतदाता सूची तैयार करना है. उसके साथ ही बताया कि वोटर आईडी कार्ड को अपडेट करते हुए बनाना है. जिससे मतदाता को कोई परेशानी नहीं हो. प्रशिक्षण में सभी संबंधित बीएलओ मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >