लौरिया में टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जून में 99% बच्चों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

लौरिया में नियमित टीकाकरण अभियान ने 99% कवरेज के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द टीके से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस उपलब्धि को बड़ी सफलता बताया है.

Lauriya Vaccination Drive: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लौरिया में शुक्रवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा एवं डाटा वैलिडेशन बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने की. इस दौरान जून माह की एचएमआईएस रिपोर्ट का टैलीशीट से मिलान कर डाटा की शुद्धता की जांच की गई और सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के टीकाकरण प्रदर्शन की समीक्षा की गई.

छूटे हुए बच्चों की हो पहचान

बैठक में डॉ. रौशन कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने सभी एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए. छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया गया.

99 प्रतिशत तक पहुंचा टीकाकरण कवरेज

समीक्षा के दौरान बताया गया कि मई महीने में नियमित टीकाकरण का औसत कवरेज 93 प्रतिशत था, जो जून में बढ़कर 99 प्रतिशत हो गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि बताते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी कर्मियों को लगातार प्रयास जारी रखने को कहा.

डाटा अपडेट और मॉनिटरिंग पर जोर

डॉ. रौशन कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि एचएमआईएस पोर्टल पर समय पर डाटा अपडेट किया जाए और रिपोर्टिंग पूरी तरह पारदर्शी हो. साथ ही फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी पात्र बच्चे का टीकाकरण छूटने न पाए.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में स्पष्ट किया गया कि नियमित टीकाकरण अभियान में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. बैठक में बीसीएम रीना मोदी, जीएएनएम मंजू मणिलाल, सीसीएच पूजा कुमारी, डाटा ऑपरेटर राजबली सहित सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं: 15 घंटे बिजली गुल रहने से भड़के उपभोक्ता, सेमरा ग्रिड के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >