कुशल युवा कार्यक्रम में सहयोग नहीं करने वाले एचएम पर होगी कार्रवाई

जिला नियोजन पदाधिकारी सह कुशल युवा प्रोग्राम के जिला नोडल अधिकारी मुकुंद माधव की अध्यक्षता में कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बेतिया. जिला नियोजन पदाधिकारी सह कुशल युवा प्रोग्राम के जिला नोडल अधिकारी मुकुंद माधव की अध्यक्षता में कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. डीआरसीसी के सभागार में आयोजित बैठक में श्री माधव ने कहा कि सरकार की घोषित प्राथमिकता और जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद प्लस टू स्कूलों के प्रधानाध्यापक इस सरकारी संकल्प को सफल बनाने में कोताही बरत रहे हैं. उन्होंने केवाईपी सेंटरों के संचालकगण से कहा कि आप सभी अपने पोषक क्षेत्र के स्कूलों के सहयोग के विषय में एक प्रतिवेदन उपलब्ध कराए जाना सुनिश्चित करें. ताकि हमारे स्तर से जिलाधिकारी महोदय को उदासीन प्राचार्य गण के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जा सके. जिला नोडल अधिकारी श्री मुकुंद माधव ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राचार्य गण से सहयोग लेते हुए, ज्यादा से ज्यादा लक्षित बच्चों इस कोर्स की उपयोगिता और महत्व की जानकारी देना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही उन्होंने एससी/एसटी वर्ग के बच्चों को कैंप के माध्यम से नामांकन कराने का आदेश दिया. कार्यक्रम में जिला, कौशल प्रबंधक, विकास सिंह, जीवन प्रकाश, के अलावा, संचालक, रवि प्रताप मिश्रा, बैधनाथ कुमार, आश्विन कुमार, खूब लाल पंडित आदि शामिल रहे. ———- जन जन तक पहुंचाए डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान”””” का उद्देश्य जिला नियोजन पदाधिकारी सह कुशल युवा प्रोग्राम के जिला नोडल अधिकारी मुकुंद माधव ने कहा कि ””””डॉ.आंबेडकर समग्र सेवा अभियान”””” का उद्देश्य डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचना निर्धारित है. इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने पोषक क्षेत्र के युवाओं के साथ जन जन तक पहुंचना जिले के प्रत्येक केवाईपी सेंटर की प्रमुख जिम्मेदारी है. जन जागरूकता वाहन के माध्यम से पोस्टर, बैनर, लाउडस्पीकर तथा पंपलेट के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र कार्यालय को इसका प्रतिवेदन अचूक रूप से उपलब्ध कराना है. वें जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र कार्यालय में इस अभियान को लेकर कुशल युवा प्रोग्राम के केन्द्र के संचालकों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. जिला नोडल अधिकारी श्री माधव ने कड़े शब्दों में कहा कि इसमें कोई भी कोताही या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध निर्देशानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >